रायगढ़। जिले के लैलूंगा विधानसभा के ग्राम बनेकेला में घरेलू विवाद ने सनसनीखेज रूप ले लिया। जानकारी के अनुसार 33 वर्षीय राजमिस्त्री अनिल राठिया अपनी पत्नी और साली के बीच हो रहे झगड़े को शांत कराने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान गुस्से से बेकाबू पत्नी ने पति पर हमला कर उसके गुप्तांग धारदार हथियार से काट दिए।
घटना शुक्रवार, 3 अक्टूबर की दोपहर की है। विवाद के दौरान अनिल पत्नी को शांत कराने पहुंचा, लेकिन पत्नी ने उस पर ही हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल अनिल को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
परिवार की आर्थिक स्थिति सामान्य बताई जा रही है। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, जिस पर पत्नी के खिलाफ मारपीट और जानलेवा हमले का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
डीएसपी सुशांतो बनर्जी ने पुष्टि की कि आरोपी पत्नी पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज हुआ है। वहीं, इलाके में इस वारदात ने सनसनी फैला दी है और लोग इसे घरेलू तनाव का भयावह अंजाम बता रहे हैं।








