रिसाली नगर (दुर्ग ग्रामीण) में स्थानीय जनसमस्याओं को लेकर हिंदू युवा मंच रिसाली नगर ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। क्षेत्र की विभिन्न मूलभूत समस्याओं को उठाते हुए हिंदू युवा मंच के पदाधिकारियों ने रिसाली नगर निगम पहुंचकर अधिकारियों को 7 सूत्रीय मांगों वाला ज्ञापन सौंपा। मंच ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि 10 दिनों के भीतर इन समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो संगठन उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।

हिंदू युवा मंच का कहना है
हिंदू युवा मंच का कहना है कि रिसाली नगर निगम क्षेत्र में कई ऐसे गंभीर मुद्दे हैं, जिन पर निगम प्रशासन लगातार चुप्पी साधे हुए है। ज्ञापन में सबसे पहले रिसाली नगर निगम के अंतर्गत आने वाले सभी पार्कों में लाइट व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग उठाई गई। मंच का आरोप है कि अधिकांश पार्कों में अंधेरा पसरा रहता है, जिससे असामाजिक तत्वों का जमावड़ा होता है और आसपास के रहवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
दूसरी प्रमुख मांग
दूसरी प्रमुख मांग निगम क्षेत्र के सार्वजनिक शौचालयों की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने को लेकर रखी गई। मंच ने कहा कि स्वच्छता व्यवस्था की अनदेखी से आम नागरिकों को भारी असुविधा होती है। इसके अलावा रिसाली नगर निगम के अंतर्गत आने वाले सभी सार्वजनिक तालाबों की साफ-सफाई कराए जाने की मांग की गई, ताकि गंदगी और प्रदूषण पर रोक लग सके।
ज्ञापन में मरोदा से उतई जाने वाले मार्ग पर बने बड़े गड्ढे का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। हिंदू युवा मंच के अनुसार यह गड्ढा लगातार दुर्घटनाओं का कारण बन रहा है। फिलहाल उसमें मिट्टी डालकर अस्थायी समाधान किया गया है, लेकिन इससे आम जनता को और अधिक परेशानी हो रही है। मंच ने सड़क की पूर्ण मरम्मत और स्थायी समाधान की मांग की।
इसके साथ ही रिसाली के प्रमुख मार्गों पर लगे पोल लाइट बंद होने का मुद्दा भी उठाया गया। संगठन ने कहा कि कई मुख्य सड़कों पर स्ट्रीट लाइट होने के बावजूद वे बंद पड़ी हैं, जिससे रात के समय दुर्घटना और अपराध की आशंका बढ़ जाती है।
धार्मिक आस्था से जुड़े मुद्दों में मंच ने रिसाली फटका मैदान के समीप मरोदा मार्ग स्थित बजरंग बली मंदिर के पास संचालित मांस-मटन दुकान को तत्काल बंद कराने की मांग की। वहीं मां शीतला कल्याणी मंदिर मरोदा मार्ग के आसपास सड़क सुरक्षा के लिए ब्रेकर निर्माण की मांग भी रखी गई, ताकि दुर्घटनाओं पर नियंत्रण पाया जा सके।

कार्रवाई नहीं हुई तो
हिंदू युवा मंच ने निगम प्रशासन को चेताते हुए कहा कि यदि 10 दिनों के भीतर इन सभी 7 मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन व्यापक जनसमर्थन के साथ उग्र आंदोलन करेगा।
इस दौरान संजय जाल, सन्नी तांडी, विशाल महानंद, रविकांत साहू, विवेक महानंद, समीर निहाल, दीपक तांडी, राजा यादव, शिवा महानंद, पीयूष जाल, जय ठाकुर, गोविंद दास, अमित साहू, किशोर यादव और कार्तिक सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

- तितना में शासकीय उद्यान रोपणी के लिए प्रस्तावित भूमि का कलेक्टर ने किया निरीक्षण
- अटूट संकल्प और सतत प्रयास से ही मिलती है सफलता : रूप सिंह मंडावी
- वडनगर से वाराणसी बाइक सेवा यात्रा को लेकर भाजयुमो की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न
- तांदुला नहर में बहे 15 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी का शव बरामद, परिवार में शोक
- नेशनल लोक अदालत में 91,433 प्रकरणों का निराकरण, 4.11 करोड़ रुपये का अवार्ड पारित








