Buy Advt. Space

कोण्डागांव पुलिस की जुआरियों पर कार्रवाई, 07 आरोपी गिरफ्तार

By

नकदी, मोबाइल, ताश के पत्ते और 06 दोपहिया वाहनों सहित ₹2.01 लाख की सामग्री जब्त

ब्यूरो चीफ बन्नूराम यादव कोण्डागांव। कोण्डागांव,  जिले में जुआ-सट्टा जैसी अवैधानिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए कोण्डागांव पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना कोण्डागांव एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम ने ग्राम केंवटी के जंगल में रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे 07 आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

सूचना मिलते ही पुलिस ने की घेराबंदी

पुलिस के अनुसार, 21 अगस्त 2026 को सूचना मिली थी कि ग्राम केंवटी के जंगल में कुछ व्यक्ति ताश के 52 पत्तों से रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और जुआ खेल रहे सातों आरोपियों को पकड़ लिया।

₹2.01 लाख की सामग्री जब्त

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे एवं मौके से ₹7,100 नगद, 52 ताश के पत्ते, 05 मोबाइल फोन तथा 06 दोपहिया वाहन जब्त किए हैं। जब्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत ₹2,01,100 बताई गई है।

जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज

गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 3 के तहत थाना कोण्डागांव में प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

गिरफ्तार आरोपी

गिरफ्तार आरोपियों में उत्तम पटेल (33), विष्णु दास सोनी (27), महेश मरकाम (27), मंगतराम कोर्राम (26), अर्जुन बघेल (26), विकास ठाकुर (36) एवं कमलेश सोनी (28) शामिल हैं। सभी आरोपी कोण्डागांव जिले के विभिन्न क्षेत्रों के निवासी हैं।

कार्रवाई में पुलिस टीम का विशेष योगदान

पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी सौरभ उपाध्याय, सहायक उप निरीक्षक पिताम्बर कठार, प्रधान आरक्षक नरेन्द्र देहारी, साइबर शाखा से प्रधान आरक्षक अजय बघेल, प्रशांत जुर्री, आरक्षक संतोष कोड़ोपी, बिरजू सोरी एवं चन्दन सोरी का विशेष योगदान रहा।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में जुआ-सट्टा सहित अन्य अवैधानिक गतिविधियों के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Leave a Comment