औंरी । में युवा चंद्राकर के नेतृत्व में कार्यक्रम, बच्चों को बांटी गई शैक्षणिक सामग्री
पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत बोरवाय के आश्रित ग्राम औंरी में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पाटन विधायक श्री भूपेश बघेल का जन्मदिवस बच्चों के बीच उत्साहपूर्वक मनाया गया।
युवा चंद्राकर के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में प्राथमिक शाला एवं आंगनबाड़ी के बच्चों के साथ केक काटकर पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के जन्मदिवस की खुशियां साझा की गईं। इस दौरान उपस्थित लोगों ने उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।
कार्यक्रम में बच्चों को पेन, कॉपी, पेंसिल और रबर सहित आवश्यक शैक्षणिक सामग्री का वितरण किया गया। बच्चों के बीच सामग्री पाकर खासा उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं मध्यान्ह भोजन कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने बच्चों के साथ जन्मदिवस मनाने और उन्हें शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने का संदेश दिया।








