Buy Advt. Space

ऑपरेशन तलाश में दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता, 668 गुमशुदा मिले

By


दुर्ग पुलिस ने “ऑपरेशन तलाश” अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए 01 अप्रैल से 28 अप्रैल 2026 के बीच कुल 668 गुमशुदा व्यक्तियों और बच्चों को सुरक्षित दस्तयाब किया है। इस विशेष अभियान के लिए 40 पुलिस टीमों का गठन किया गया था, जिनमें बड़े थानों में दो-दो और छोटे थानों में एक-एक टीम लगाई गई।

पुलिस के अनुसार दस्तयाब किए गए लोगों में 295 पुरुष, 321 महिलाएं और 52 बच्चे शामिल हैं, जिन्हें सुरक्षित उनके परिजनों को सौंप दिया गया। अभियान के दौरान छत्तीसगढ़ के साथ-साथ महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, ओडिशा, तेलंगाना, गुजरात और राजस्थान में भी पुलिस टीमों ने समन्वय बनाकर तलाश की।

तकनीकी विश्लेषण, मोबाइल ट्रैकिंग, मुखबिर सूचना और वीडियो कॉल के माध्यम से भी कई गुमशुदा लोगों का पता लगाया गया। दुर्ग पुलिस ने इस सफलता के लिए सभी टीमों के प्रयासों को सराहा है और आम नागरिकों से गुमशुदगी की स्थिति में तुरंत सूचना देने की अपील की है।

Leave a Comment