Buy Advt. Space

दुर्ग में ऑटो-ई-रिक्शा का QR रजिस्ट्रेशन शुरू, एक सप्ताह में होगा 100% पंजीयन…

By

Durg| ई-रिक्शा को डिजिटल रूप से रजिस्टर करने की नई पहल शुरू की है। पुलिस कंट्रोल रूम सेक्टर-6 में उप महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग ने ऑटो रजिस्ट्रेशन पोर्टल का शुभारंभ किया।
इस अभियान के तहत जिले के सभी ऑटो और ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन कर उन्हें QR कोड उपलब्ध कराया जाएगा। QR कोड के माध्यम से संबंधित ऑटो, चालक और वाहन की आवश्यक जानकारी पुलिस के पास डिजिटल रूप से सुरक्षित रहेगी।
पुलिस के अनुसार, इस व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य ऑटो चालकों के साथ-साथ आम नागरिकों की सुरक्षा को मजबूत करना है। किसी भी आपराधिक घटना, विवाद या आपात स्थिति में QR कोड के माध्यम से ऑटो और चालक की पहचान करने में पुलिस को मदद मिलेगी। इससे पुलिस को घटना की जांच और आवश्यक कार्रवाई में तेजी लाने में भी सहायता मिलने की उम्मीद है।
कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दुर्ग जिला ऑटो को QR कोड के माध्यम से डिजिटल रूप से रजिस्टर करने वाला छत्तीसगढ़ का तीसरा जिला बनेगा। उन्होंने सभी ऑटो और ई-रिक्शा चालकों से अपील की कि वे अनिवार्य रूप से अपना रजिस्ट्रेशन कराएं और इस अभियान को सफल बनाने में यातायात पुलिस का सहयोग करें।
यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा आगामी एक सप्ताह तक विशेष अभियान चलाकर जिले के सभी ऑटो और ई-रिक्शा का शत-प्रतिशत रजिस्ट्रेशन पूरा कराने का लक्ष्य रखा गया है।
कार्यक्रम में जनहित फाउंडेशन के ऋषभ सोनी सहित लॉयन्स क्लब के पदाधिकारी और अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
पुलिस का मानना है कि QR आधारित डिजिटल रजिस्ट्रेशन व्यवस्था से ऑटो परिवहन को अधिक व्यवस्थित और सुरक्षित बनाने में मदद मिलेगी। साथ ही यात्रियों की सुरक्षा से जुड़े मामलों में वाहन और चालक की पहचान करना पहले की तुलना में आसान हो सकेगा।

Leave a Comment