ब्यूरो चीफ बन्नूराम यादव कोण्डागांव। कोण्डागांव,मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रही है। इसी दिशा में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के लिए आर्थिक संबल का महत्वपूर्ण माध्यम बन रही है। योजना के तहत पात्र महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रुपये की सहायता राशि दी जा रही है, जिससे महिलाएं अपनी आवश्यकताओं को पूरा करने के साथ आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रही हैं।
आर्थिक परेशानियों में बनी सहारा
कोण्डागांव जिले के बड़ेराजपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम कोलियारी डीही की रहने वाली शारदा नाग के लिए महतारी वंदन योजना आर्थिक मजबूती और आत्मविश्वास का आधार बनी है। शारदा बताती हैं कि घर-गृहस्थी और रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने में कई बार आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता था। छोटी-छोटी जरूरतों के लिए भी उन्हें दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता था।
हर महीने मिलने वाली राशि से मिली राहत
महतारी वंदन योजना के तहत हर महीने मिलने वाली एक हजार रुपये की सहायता राशि ने शारदा की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में मदद की। नियमित आर्थिक सहायता से अब वे अपनी छोटी-छोटी जरूरतों को आसानी से पूरा कर पा रही हैं।
शारदा ने बताया कि योजना की राशि से उन्होंने कुछ पैसे बचाने शुरू किए और इसी बचत के जरिए घर के पास छोटी सी किराना दुकान शुरू की।
किराना दुकान से बढ़ी परिवार की आमदनी
शारदा की छोटी सी किराना दुकान अब उनके परिवार की आय बढ़ाने का जरिया बन गई है। दुकान से होने वाली अतिरिक्त आमदनी से परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार आया है और बच्चों की पढ़ाई में भी मदद मिल रही है।
शारदा का कहना है कि महतारी वंदन योजना से मिलने वाली नियमित सहायता ने उन्हें सिर्फ आर्थिक मदद ही नहीं दी, बल्कि आत्मनिर्भर बनने का आत्मविश्वास भी दिया है।
रक्षाबंधन पर मिली राशि को बताया ‘विष्णु भईया की सौगात’
रक्षाबंधन से पहले महतारी वंदन योजना की राशि मिलने पर शारदा ने इसे ‘विष्णु भईया की सौगात’ बताया। उन्होंने कहा कि त्योहार की खुशियों के साथ इस आर्थिक सहायता ने उनके परिवार की खुशियों को भी बढ़ाया है।
महतारी वंदन योजना जैसी पहल महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के साथ उन्हें आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर प्रदान कर रही है।








