Buy Advt. Space

राहुल गांधी की टिप्पणी के विरोध में भिलाई BJYM का प्रदर्शन, पुतला दहन

By

भिलाई।कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर की गई कथित अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) भिलाई द्वारा सुपेला घड़ी चौक में प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए राहुल गांधी का पुतला दहन किया।

यह कार्यक्रम भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा एवं भाजपा जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। प्रदर्शन का नेतृत्व भाजयुमो जिला अध्यक्ष सौरभ जायसवाल ने किया।

कांग्रेस पर साधा निशाना
भाजपा जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन ने कहा कि कांग्रेस नेताओं की बयानबाजी लगातार मर्यादा की सीमाएं पार कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और गृहमंत्री पर की गई टिप्पणी देश की गरिमा और लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है।

युवा मोर्चा ने जताया विरोध
भाजयुमो जिला अध्यक्ष सौरभ जायसवाल ने कहा कि संवैधानिक पदों पर बैठे नेताओं के प्रति इस प्रकार की भाषा का प्रयोग दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता ऐसे बयानों का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करते रहेंगे।

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद
कार्यक्रम में भाजपा एवं भाजयुमो के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शन में महिला मोर्चा, ओबीसी मोर्चा और युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने भी भाग लिया।

Leave a Comment