Buy Advt. Space

भाजयुमो भिलाई की पहली परिचयात्मक बैठक संपन्न, संगठन विस्तार और बूथ सशक्तिकरण पर मंथन

By

दुर्ग/भिलाई। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) जिला भिलाई की प्रथम परिचयात्मक बैठक जिला अध्यक्ष सौरभ जायसवाल के नेतृत्व में उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। बैठक में संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण, सदस्यता अभियान और आगामी नगर निगम चुनाव की तैयारियों को लेकर विस्तृत रणनीति बनाई गई।

बैठक भाजपा जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन के मार्गदर्शन एवं भाजयुमो जिला अध्यक्ष सौरभ जायसवाल के निर्देशन में आयोजित हुई। इसमें भाजपा और भाजयुमो के वरिष्ठ पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

बैठक में जिला प्रभारी रामजी भारती, जिला महामंत्री मनीष अग्रवाल एवं सुषमा जेठानी, भाजयुमो जिला प्रभारी दीक्षा अग्रवाल, सह प्रभारी मुकेश साहू, जिला महामंत्री विनय सेन एवं अमित राजपूत सहित प्रदेश पदाधिकारियों ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया।

जिला अध्यक्ष सौरभ जायसवाल ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना, युवाओं को जोड़ना और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना युवा मोर्चा की प्राथमिकता होगी।

भाजपा जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित संगठन है और अनुशासन, समर्पण व सेवा भावना के साथ कार्य करते हुए युवा मोर्चा संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा।

बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन हित को सर्वोपरि रखते हुए प्रत्येक मंडल एवं बूथ को सशक्त बनाने तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया।

Leave a Comment