Buy Advt. Space

अविश्वास प्रस्ताव की हार, जनता के विश्वास और सुशासन की जीत : राहुल झा

By

दुर्ग।भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला प्रवक्ता राहुल झा ने छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र में कांग्रेस द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के भारी बहुमत से खारिज होने को जनता के विश्वास और सुशासन की जीत बताया है। उन्होंने कहा कि यह प्रस्ताव सरकार के खिलाफ नहीं, बल्कि प्रदेश की जनता के विश्वास के खिलाफ था।

राहुल झा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस द्वारा लगाए गए आरोप तथ्यहीन थे और सदन में विपक्ष कोई ठोस मुद्दा नहीं उठा सका। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने धान खरीदी, महतारी वंदन योजना और आवास योजनाओं जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से “मोदी की गारंटी” को धरातल पर उतारा है।

उन्होंने कहा कि विधानसभा और लोकसभा चुनावों में जनता ने कांग्रेस को लगातार नकारा है। अविश्वास प्रस्ताव का गिरना इस बात का प्रमाण है कि प्रदेश की जनता भाजपा सरकार के विकास कार्यों और सुशासन पर भरोसा जताती है, जबकि विपक्ष केवल नकारात्मक राजनीति कर रहा है।

Leave a Comment