Buy Advt. Space

राहुल गांधी, प्रियंका गांधी व कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में रिसाली में कांग्रेस का प्रदर्शन

By

रिसाली।राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित कांग्रेस नेताओं एवं छात्र-युवाओं की गिरफ्तारी के विरोध में गुरुवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी क्रमांक-6 रिसाली द्वारा जोहर चौक में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर के निर्देश, पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के मार्गदर्शन तथा ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश पटेल के नेतृत्व में आयोजित हुआ।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नई दिल्ली के जंतर-मंतर में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे युवाओं के समर्थन में पहुंचे कांग्रेस नेताओं पर हुई कार्रवाई की कड़ी निंदा करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला बताते हुए कहा कि शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे लोगों पर लाठीचार्ज और गिरफ्तारी लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने कहा कि शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे युवाओं और विपक्ष के नेताओं के साथ किया गया व्यवहार लोकतंत्र के लिए चिंताजनक है। वहीं ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश पटेल ने कहा कि अपनी बात रखना हर नागरिक का संवैधानिक अधिकार है और कांग्रेस जनता की आवाज दबाने के हर प्रयास का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करती रहेगी।

प्रदर्शन में महापौर शशि सिन्हा, सभापति केशव बंछोर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, पार्षद, कार्यकर्ता एवं आमजन मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने लोकतंत्र और युवाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।

Leave a Comment