Buy Advt. Space

भिलाई: अमित कुमार बने भाजयुमो कैंप मंडल अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में उत्साह

By

भिलाई। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में अहम निर्णय लेते हुए अमित कुमार को भारतीय जनता युवा मोर्चा, कैंप मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया है।

यह नियुक्ति भाजपा भिलाई जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संभाग प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्रही के अनुमोदन, जिला प्रभारी रामजी भारती की अनुमति तथा भाजयुमो जिला अध्यक्ष सौरभ जायसवाल और भाजपा कैंप मंडल अध्यक्ष तरुण सिंह की सहमति से की गई।

संगठन ने अमित कुमार की सक्रियता, समर्पण और कार्यकुशलता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। अमित पिछले चार वर्षों से भारतीय जनता युवा मोर्चा में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं।

नियुक्ति के बाद अमित कुमार ने संगठन के वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का निर्वहन वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करेंगे। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना, अधिक से अधिक युवाओं को भाजयुमो से जोड़ना तथा बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाना रहेगा।

Leave a Comment