Buy Advt. Space

चक्रवात और भारी बारिश की आशंका: कोण्डागांव जिले के सभी स्कूलों में 28 अक्टूबर को छुट्टी

By

कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के निर्देश पर आदेश जारी, शिक्षकों के लिए भी लागू रहेगा अवकाश

ब्यूरो चीफ बन्नूराम यादव कोण्डागांव। कोण्डागांव, बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती तूफान और अतिवृष्टि की आशंका को देखते हुए कोण्डागांव जिले में 28 अक्टूबर, बुधवार को सभी शासकीय एवं अशासकीय स्कूलों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है। विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने यह निर्णय लिया है।

विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए लिया गया निर्णय

कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के निर्देश पर जारी आदेश के अनुसार, चक्रवात और भारी बारिश की संभावना के मद्देनजर विद्यार्थियों को स्कूल आने-जाने के दौरान होने वाली संभावित परेशानियों से बचाने के लिए अवकाश घोषित किया गया है।

सभी श्रेणी के स्कूल रहेंगे बंद

जारी आदेश के तहत जिले के सभी शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त विद्यालयों में 28 अक्टूबर को अवकाश रहेगा। इसमें प्राथमिक, माध्यमिक, हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूल शामिल हैं।

शिक्षकों के लिए भी लागू रहेगा आदेश

जिला प्रशासन द्वारा घोषित यह अवकाश विद्यार्थियों के साथ-साथ शिक्षकों के लिए भी लागू होगा। चक्रवात एवं अतिवृष्टि की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन यह कदम उठाया है, ताकि किसी भी संभावित जोखिम से बचा जा सके।

Leave a Comment