Buy Advt. Space

दिनेश पटेल बने रिसाली ब्लॉक-6 कांग्रेस अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में उत्साह

By

रिसाली / भिलाई: संगठनात्मक मजबूती और आगामी गतिविधियों को गति देने के उद्देश्य से कांग्रेस पार्टी ने रिसाली क्षेत्र में महत्वपूर्ण फेरबदल किया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के अंतर्गत आने वाले ब्लॉक कांग्रेस कमेटी-6 (नगर पालिक निगम रिसाली) की कमान वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिनेश पटेल को सौंपी है।

वरिष्ठता और अनुभव को प्राथमिकता


दिनेश पटेल की नियुक्ति को पार्टी के भीतर उनके लंबे अनुभव और कार्यकर्ताओं के बीच उनकी मजबूत पकड़ का इनाम माना जा रहा है। पटेल के नेतृत्व में रिसाली क्षेत्र में संगठन और अधिक सक्रिय होगा और जन हित मुद्दों को उठाएंगे और सभी वार्ड में समस्याओ के निराकरण के लिये काम करेंगे ।

नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जताया हर्ष


जैसे ही दिनेश पटेल की नियुक्ति की आधिकारिक घोषणा हुई, रिसाली और दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। स्थानीय नेताओं का कहना है कि पटेल एक जमीन से जुड़े हुए नेता हैं, जिनका लाभ आने वाले समय में पार्टी को निश्चित रूप से मिलेगा।

इन प्रमुख नेताओं ने दी बधाई

पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने बधाई एवं शुभकामनायें प्रेषित किये साथ ही जिला अध्यक्ष भिलाई मुकेश चंद्राकर ने जिला एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी समेत सभी नवनियुक्त ब्लाक अध्यक्षों को बधाई दी है ।

दिनेश पटेल ने आभार व्यक्त किया


अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए दिनेश पटेल ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “पार्टी ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, मैं उस पर पूरी निष्ठा के साथ खरा उतरने का प्रयास करूँगा। मेरा मुख्य लक्ष्य ब्लॉक के हर कार्यकर्ता को साथ लेकर संगठन को मजबूत बनाना है।”

Leave a Comment