AC Tips and Tricks: एसी को यूं ही बेवजह घंटों तक चलते हुए छोड़ देते हैं तो अपनी इस आदत को आज ही सुधार लीजिए, वरना आप मुश्किल में पड़ सकते हैं. आज हम आप लोगों को इस बात की जानकारी देने वाले हैं कि आखिर एसी को कितने घंटे तक चलाने के बाद बंद कर देना चाहिए, अगर बंद नहीं किया जाए तो क्या हो सकता है? आइए जानते हैं.
भीषण गर्मी से बचने के लिए लोग AC तो चलाते हैं लेकिन कुछ ऐसी गलतियां भी कर बैठते हैं जिस वजह से एसी ‘स्वाहा’ हो सकता है. कई बार तो ऐसा भी देखने को मिलता है कि कुछ लोग 1-2 घंटे के लिए घर से बाहर जाने पर भी एसी बंद नहीं करते क्योंकि उन्हें लगता कि जब वापस आएंगे तो रूम ठंडा मिलेगा. लेकिन ये एक गलती बहुत ही भारी पड़ सकती है, क्या आप लोग जानते हैं कि आखिर कितनी देर एसी चलाने के बाद एयर कंडीशनर को बंद कर देना चाहिए?
एसी को बेवजह घंटों-घंटों तक चलाए रखना आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है. ये बात तो आप लोगों ने सुनी होगी कि किसी भी डिवाइस को अगर ज्यादा देर तक इस्तेमाल करते रहो तो डिवाइस में ओवरहीटिंग की दिक्कत आने लगती है, ऐसा ही कुछ एसी के साथ भी है.
AC Tips in Hindi: कितनी देर चलाएं एसी?
क्रोमा की ऑफिशियल साइट के मुताबिक, एसी को कितनी देर चलाना है ये इस बात पर निर्भर करता है कि आपके रूम का साइज क्या है और आपके एसी कितने टन का है? अगर आपने छोटे रूम में 1 टन वाला एसी लगाया हुआ है तो एसी को 8 से 10 घंटे तक आराम से चलाया जा सकता है. वहीं, अगर आपका रूम बड़ा है और आपने 1.5 या 2 टन वाला एसी लगाया हुआ है तो आप 12 घंटे तक भी एसी को चला सकते हैं, लेकिन इसके बाद आपको अपना एसी बंद कर देना चाहिए.
घंटों से चल रहा एसी गर्म होने लगता है जिस वजह से एयर कंडीशनर को भी रेस्ट और ठंडा होने की जरूरत पड़ती है. अगर आप एसी को ठंडा होने का टाइम नहीं देंगे तो एसी ओवरहीट होने लगेगा. आप आगे तो जानते ही हैं कि क्या हो सकता है? ओवरहीटिंग की वजह से कंप्रेसर में आग लग सकती है जिससे न केवल एयर कंडीशनर को नुकसान बल्कि आपको भी चोट लग सकती है.
- कोंडागांव में बस्तर सांस्कृतिक साहित्य एवं कला परिषद का गठनकोंडागांव में बस्तर सांस्कृतिक साहित्य एवं कला परिषद का गठन किया गया। बैठक में कला, साहित्य और संस्कृति के संरक्षण, कलाकारों के हितों, प्रशिक्षण, पंजीयन तथा सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने पर विस्तृत चर्चा हुई।
- सहयोग चौपाल से मिरमिंडा में सुलझा सामाजिक विवाद, बढ़ा भाईचाराकोंडागाँव पुलिस की नई पहल ‘सहयोग चौपाल’ के तहत ग्राम मिरमिंडा में दो पक्षों के बीच लंबे समय से चले आ रहे सामाजिक विवाद का समाधान कराया गया। दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से भाईचारे और सौहार्द बनाए रखने का संकल्प लिया।
- सखी वन स्टॉप सेंटर नारायणपुर का विधिक टीम ने निरीक्षणजिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव की सचिव गायत्री साय ने सखी वन स्टॉप सेंटर नारायणपुर का निरीक्षण कर महिलाओं को उपलब्ध कानूनी, चिकित्सा और आश्रय सुविधाओं की समीक्षा की तथा निःशुल्क कानूनी सहायता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
- अबूझमाड़ के युवाओं को आईटीबीपी दे रही रोजगार और हुनरआईटीबीपी की 41वीं बटालियन द्वारा अबूझमाड़ के युवाओं को निःशुल्क साइकिल मरम्मत प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण पूर्ण होने पर प्रतिभागियों को साइकिल और मरम्मत किट प्रदान की जाएगी, जिससे वे स्वरोजगार शुरू कर सकें।
- भाजपा प्रशिक्षण महाअभियान संपन्न, संगठन सशक्तिकरण पर रहा फोकसकोंडागांव में आयोजित दो दिवसीय दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 का समापन हुआ। कार्यक्रम में संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण, डिजिटल संवाद और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी प्रचार-प्रसार पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया।













