Buy Advt. Space

उतई सेवा सहकारी समिति की वार्षिक आमसभा 25 सितंबर को

By

उतई। वृहताकार सहकारी समिति मर्यादित उतई की वार्षिक आमसभा का आयोजन 25 सितंबर, शुक्रवार को दोपहर 12 बजे मवेशी बाजार उतई में किया जाएगा। आमसभा में समिति के कार्यों एवं विभिन्न विषयों पर चर्चा की जाएगी।

सांसद विजय बघेल होंगे मुख्य अतिथि

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल होंगे। वहीं दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगी। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों सहित सहकारिता क्षेत्र से जुड़े पदाधिकारी एवं अन्य अतिथि उपस्थित रहेंगे।

जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी होंगे शामिल

कार्यक्रम में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, दुर्ग के अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन, जिला पंचायत दुर्ग की सभापति श्रद्धा साहू, नगर पंचायत उतई की अध्यक्ष सरस्वती साहू, भाजपा उतई मंडल अध्यक्ष शीतला ठाकुर सहित अन्य अतिथि शामिल होंगे।

इसके अलावा मंजु फत्तेलाल वर्मा, ग्राम पंचायत खोपली की सरपंच, ग्राम पंचायत उमरपोटी के सरपंच विजेन्द्र कुमार साहू, लुमेश्वर प्रसाद चंद्राकर तथा प्राधिकृत अधिकारी फत्तेलाल वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।

समिति के विभिन्न विषयों पर होगी चर्चा

समिति प्रबंधक गिरधर सोनी ने बताया कि वार्षिक आमसभा में समिति से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने समिति के सभी सदस्यों एवं क्षेत्रवासियों से निर्धारित समय पर उपस्थित होकर आमसभा में भाग लेने की अपील की है।

Leave a Comment