जन्मदिन को यादगार बनाने खबरनामा ग्रुप की अभिनव पहल
सेलूद। ग्राम पंचायत सेलूद के सरपंच एवं खबरनामा ग्रुप के सम्मानित सदस्य खिलेश मारकंडे (बबलू) के जन्मदिन के अवसर पर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। खबरनामा ग्रुप पाटन विधानसभा द्वारा जन्मदिन के अवसर पर पौधरोपण करने की अभिनव पहल के तहत यह आयोजन किया जा रहा है।
धान खरीदी केंद्र में होगा पौधरोपण
पौधरोपण कार्यक्रम बुधवार, 23 सितंबर 2026 को सुबह 7:30 बजे धान खरीदी केंद्र, सेलूद (पाटन) में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में खबरनामा ग्रुप के सदस्यों सहित क्षेत्रवासी शामिल होंगे।
क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील
आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर पौधरोपण अभियान को सफल बनाने की अपील की है। इस पहल का उद्देश्य जन्मदिन जैसे विशेष अवसर को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ते हुए लोगों को पौधरोपण के लिए प्रेरित करना है।
एक पौधा लगाएं, उसकी नियमित देखभाल करें
खबरनामा ग्रुप के सदस्य खिलेश मारकंडे ने लोगों से अपील की कि वे भी अपने जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं और उसे वृक्ष बनने तक नियमित रूप से उसकी देखभाल करें। उन्होंने कहा कि पौधरोपण के साथ उसकी सुरक्षा और देखभाल भी उतनी ही जरूरी है।
जन्मदिन पर पौधरोपण की यह पहल पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के साथ-साथ समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक सकारात्मक प्रयास है।








