Buy Advt. Space

सेवा संकल्प कार्यक्रम में निशा यादव ने हासिल की उल्लेखनीय उपलब्धि

By

जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में तृतीय स्थान

जालबांधा। सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में पीएम श्री सेजेस जालबांधा की छात्रा कु. निशा यादव ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में उनके प्रभावी भाषण और शानदार प्रस्तुति ने निर्णायकों को प्रभावित किया।

संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन

जिला स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर निशा यादव का चयन संभाग स्तरीय भाषण प्रतियोगिता के लिए किया गया है। अब वे संभाग स्तर पर विद्यालय एवं क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेंगी।

विद्यालय परिवार ने दी शुभकामनाएं

निशा यादव की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार एवं क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। शिक्षकों और विद्यार्थियों ने उनकी सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आगामी संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

प्राचार्य सहित शिक्षकों ने दी बधाई

इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य श्री कपिल देव वर्मा सहित संतराम वर्मा, देवेंद्र गंजीर, के.के. यादव, जितेंद्र यादव, संगीता जोशी, अनीता सरकार एवं पुष्पा साहू ने निशा यादव की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। उन्होंने उम्मीद जताई कि निशा संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन करेंगी।

Leave a Comment