ब्यूरो रवि गहने खैरागढ़। जालबांधा क्षेत्र के सिंघोरी में कृषि विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 600 बोरी खाद जब्त की है। जानकारी के अनुसार, जिले में अवैध खाद-बीज के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। जिला कलेक्टर इंद्रजीत चंद्रावल के निर्देश पर कृषि विभाग की टीम ने कार्रवाई की।
जांच के दौरान सिंघोरी स्थित एक गोदाम में बिना कंपनी नाम वाली साधारण बोरियों में खाद का भंडारण मिला। मौके पर पहुंचे कृषि विभाग के अधिकारियों ने खाद का नमूना लिया और गोदाम को सील कर जब्ती की कार्रवाई की।
कृषि सहायक संचालक अधिकारी लुकमान साहू ने बताया कि मामले में नियंत्रण आदेश के उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित पक्ष को नोटिस जारी किया गया है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे केवल प्रमाणित दुकानों से ही खाद और बीज खरीदें।
सिंघोरी में 600 बोरी अवैध खाद जब्त, गोदाम सील








