Buy Advt. Space

महाराजा दक्ष प्रजापति जयंती पर आमापारा चौक में शर्बत वितरण, समाज ने दिया एकता का संदेश

By

रायपुर। महाराजा दक्ष प्रजापति जी की जयंती के अवसर पर 08 मई 2026 को रायपुर के आमापारा चौक में प्रजापति समाज द्वारा पूजा-अर्चना एवं शर्बत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान समाज की एकता, अखंडता और भाईचारे का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोग, महिलाएं एवं बच्चे शामिल हुए। आयोजन में सभी समाज प्रमुखों और सदस्यों का योगदान सराहनीय रहा।

समाज के पदाधिकारियों की रही मौजूदगी

कार्यक्रम में संरक्षक मोहन प्रजापति, अध्यक्ष सिद्धू प्रसाद प्रजापति, उपाध्यक्ष रति प्रजापति, सचिव पुरुषोत्तम प्रजापति, संतु प्रजापति सहित कई समाजसेवी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

इसके अलावा मीडिया प्रभारी महेश प्रजापति रायपुर, गोपाल, सावन, अजय, अरुण, विक्की, शंकर, बबलू, बाबूलाल, किशोर, बसंत चक्रधारी सहित अन्य सदस्यों ने भी आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई।

महिलाओं की सहभागिता रही खास

महिला अध्यक्ष कुंती प्रजापति के नेतृत्व में निशा, अर्चना, अंजू, सुनीता, शिला, चंद्रिका, सीता, प्रेमा, गीता, जया, अन्नपूर्णि, मरियम प्रजापति एवं रेखा सहित महिलाओं की सहभागिता भी उल्लेखनीय रही।

सफल आयोजन पर जताया आभार

मीडिया प्रभारी महेश प्रजापति ने बताया कि महाराजा दक्ष प्रजापति जयंती का कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। उन्होंने आयोजन में सहयोग देने वाले सभी लोगों का हृदय से आभार व्यक्त किया।

Leave a Comment