Buy Advt. Space

शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार

By

रायगढ़। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक नाबालिग को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी युवक को पुलिस ने ओडिशा से गिरफ्तार कर लिया है।

स्कूल के लिए निकली, फिर नहीं लौटी घर
पीड़िता के पिता ने 10 अक्टूबर 2025 को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनकी 15 वर्षीय बेटी 8 अक्टूबर को स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिलने पर पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

दो दिनों तक किराए के मकान में रखा
पुलिस जांच में सामने आया कि पीड़िता की पहचान आरोपी दीपक कुमार पासवान (21) से मोबाइल के जरिए हुई थी। आरोपी ने उसे तमनार बुलाया और शादी का झांसा देकर किराए के मकान में दो दिनों तक अपने पास रखा, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया।

कृष्णापुर में छोड़कर हुआ फरार
11 अक्टूबर को आरोपी नाबालिग को उर्दना कृष्णापुर में छोड़कर फरार हो गया। बाद में पुलिस ने 12 अक्टूबर को पीड़िता को बरामद कर काउंसलिंग कराई और बयान दर्ज किया।

ओडिशा से गिरफ्तार आरोपी
जांच के दौरान पुलिस को आरोपी के ओडिशा के सुंदरगढ़ में छिपे होने की जानकारी मिली। इसके बाद टीम ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर रायगढ़ लाया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई


मामले में आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। मेडिकल के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस का कहना है कि “ऑपरेशन तलाश” के तहत फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान जारी है।

Leave a Comment