कांकेर। पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति (छत्तीसगढ़) ने कांकेर लोकसभा सांसद भोजराज नाग द्वारा हाल ही में की गई ‘नींबू रस्म’ का समर्थन किया है। समिति ने इसे क्षेत्र की पारंपरिक सांस्कृतिक मान्यताओं और आस्था से जुड़ा कदम बताया।
समिति के अनुसार, हिंदू एवं बस्तर की पारंपरिक मान्यताओं में शुभ कार्यों और बड़े आयोजनों से पहले नकारात्मक प्रभावों से बचाव के लिए विभिन्न धार्मिक रस्में निभाई जाती हैं। इसी आस्था के तहत सांसद भोजराज नाग ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को निर्विघ्न संपन्न कराने और जनता की खुशहाली की कामना के उद्देश्य से नींबू संबंधी रस्म निभाई।
पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति ने सांसद के इस कदम को उनकी सांस्कृतिक आस्था और जनकल्याण की भावना से जोड़ते हुए समर्थन जताया। समिति ने महादेव और बूढ़ादेव से क्षेत्र की सुख-समृद्धि तथा जनहित में कार्य करने के लिए सांसद को शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना भी की।









