दुर्ग। थाना उतई पुलिस ने मादक पदार्थों की अवैध बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सोम चंदेल (32 वर्ष), निवासी मीलपारा, ग्राम डुमरडीह को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि सोम चंदेल अपने घर से लगे आंगन में गांजा बिक्री के लिए रखे हुए है। सूचना की तस्दीक के बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 1.602 किलोग्राम गांजा और ₹1,550 नगद बरामद किया गया। मामले में अपराध क्रमांक 427/2026 के तहत NDPS Act की संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजने की कार्रवाई की गई है।
घटनास्थल: मीलपारा, ग्राम डुमरडीह, थाना उतई, जिला दुर्ग।
उतई पुलिस ने 1.602 किलो गांजा और ₹1,550 नगद के साथ सोम चंदेल को पकड़ा








