Buy Advt. Space

डुण्डेरा में केवेन्द्र पटेल गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, 1065 नशीली गोलियां बरामद

By

दुर्ग। जिले में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ दुर्ग पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। थाना उतई और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने ग्राम डुण्डेरा में दबिश देकर 1065 प्रतिबंधित अल्प्राजोलम टैबलेट के साथ 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक अपचारी बालक को अभिरक्षा में लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹3,500 नकद भी जब्त किए हैं।

पुलिस के मुताबिक 15 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गायत्री नगर, डुण्डेरा में केवेन्द्र पटेल उर्फ छोटा अपने साथियों के साथ नशीली गोलियों की बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर उतई थाना और एसीसीयू की टीम ने घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ लिया।

आरोपी का नाम

1. केवेन्द्र पटेल उर्फ छोटा, उम्र 27 वर्ष, निवासी गायत्री नगर, ग्राम डुण्डेरा, थाना उतई, जिला दुर्ग।


2. जीतू नायक उर्फ पोटरा, उम्र 19 वर्ष, निवासी स्टेशन मरोदा, थाना नेवई, जिला दुर्ग।


3. इब्राहिम अली खान, उम्र 46 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 16, शंकर पारा, सुपेला, थाना सुपेला, जिला दुर्ग।


4. देवेन्द्र निर्मलकर, उम्र 24 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 33, शिव मंदिर के पास, नेवई, थाना नेवई, जिला दुर्ग।


5. घनश्याम गुप्ता, उम्र 30 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 18, पांच रास्ता, सुपेला, थाना सुपेला, जिला दुर्ग।


6. 01 अपचारी बालक।



पूछताछ में सामने आया कि आरोपी मरोदा और सुपेला क्षेत्र से अल्प्राजोलम टैबलेट खरीदकर डुण्डेरा में बेचते थे। इसके बाद पुलिस ने नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों को भी हिरासत में लिया।

ड्रग इंस्पेक्टर द्वारा जांच में बरामद टैबलेट प्रतिबंधित नशीली दवा होने की पुष्टि होने पर सभी आरोपियों के खिलाफ NDPS Act की धारा 22 के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि नशीली दवाओं या अन्य मादक पदार्थों के अवैध कारोबार की सूचना तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

Leave a Comment