नेवई। दुर्ग के नेवई थाना क्षेत्र में फर्जी सिम कार्ड के जरिए हो रही संगठित धोखाधड़ी का खुलासा हुआ है। पुलिस ने इस मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो लोगों के नाम पर सिम कार्ड लेकर उन्हें कमीशन पर आगे बेचते थे और अवैध आर्थिक लेन-देन में उपयोग करते थे।
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की, जिसमें पता चला कि आरोपियों ने सिम कार्ड को क्रमवार अधिक कीमत पर बेचकर एक नेटवर्क तैयार कर लिया था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3 मोबाइल फोन भी जप्त किए हैं।
मामले में एक आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आगे की जांच जारी है।
नेवई में सिम कार्ड रैकेट का भंडाफोड़, चार आरोपी पकड़े गए








