Buy Advt. Space

कोरबा में दो दोस्तों के शव पेड़ पर लटके मिले, जांच में जुटी पुलिस

By

कोरबा। बालको थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब जंगल में एक ही पेड़ पर दो युवकों के शव फांसी के फंदे से लटके मिले। दोनों की पहचान बेलाकछार गांव निवासी प्रमोद कंवर (27) और अमित माथुर (26) के रूप में हुई है।

लापता होने के बाद मिला शव

जानकारी के अनुसार, बुधवार दोपहर प्रमोद कंवर अपने दोस्त अमित माथुर के घर पहुंचा था। इसके बाद दोनों घूमने जाने की बात कहकर निकले थे। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

जंगल में पेड़ पर लटके मिले दोनों

गुरुवार सुबह जब ग्रामीण जंगल की ओर जा रहे थे, तब उनकी नजर पेड़ पर लटके दोनों युवकों के शव पर पड़ी। यह दृश्य देखकर इलाके में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

पुलिस जांच में जुटी

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को नीचे उतरवाकर पंचनामा किया। इसके बाद दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है।

हर एंगल से जांच जारी

पुलिस इस मामले की जांच सभी पहलुओं से कर रही है। आत्महत्या या किसी अन्य कारण को लेकर जांच की जा रही है। मोबाइल कॉल डिटेल और अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

इस घटना के बाद इलाके में दहशत और शोक का माहौल है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Leave a Comment