Buy Advt. Space

डबल मर्डर केस में आरोपी को उम्रकैद, कोर्ट का बड़ा फैसला

By

कवर्धा। कबीरधाम जिले में हुए सनसनीखेज डबल मर्डर केस में जिला न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाते हुए आरोपी को आजीवन कारावास की सजा दी है। कोर्ट ने आरोपी अश्वनी कुमार पांडे को अपनी लिव-इन पार्टनर और उसकी मां की हत्या का दोषी ठहराया।

क्या था पूरा मामला?
जानकारी के अनुसार, आरोपी और मृतिका वसुंधरा वैष्णव के बीच सोशल मीडिया के जरिए पहचान हुई थी, जो बाद में प्रेम संबंध में बदल गई। दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे और शादी की तैयारी भी चल रही थी।

दुल्हन बनी, फिर हो गया कत्ल
22 फरवरी 2024 को वसुंधरा ब्यूटी पार्लर से दुल्हन की तरह तैयार होकर घर लौटी थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। गुस्से में आकर आरोपी ने पहले वसुंधरा और फिर उसकी मां पार्वती वैष्णव की गला दबाकर हत्या कर दी।

सबूत मिटाने की कोशिश
हत्या के बाद आरोपी ने घर में फिनाइल डालकर बदबू छुपाने की कोशिश की और मोबाइल व स्कूटी लेकर फरार हो गया। कुछ दिनों बाद बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मामला सामने आया।

जांच के बाद गिरफ्तारी
पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और जांच के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया। मामले की सुनवाई के बाद कोर्ट ने उसे दोषी पाते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई।

इस फैसले को न्याय की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

Leave a Comment