Buy Advt. Space

तेज आंधी-तूफान में शराब दुकान का टीन शेड उड़ा, भारी नुकसान

By

रवि गहने ब्यूरो रिपोर्ट जालबांधा ।जालबांधा क्षेत्र में आए तेज आंधी-तूफान और बारिश ने भारी तबाही मचाई। तेज हवाओं के चलते शराब दुकान में लगा टीन शेड पूरी तरह उड़ गया। बताया जा रहा है कि तूफान की रफ्तार करीब 120 किलोमीटर प्रति घंटे तक थी।

आंधी के कारण दुकान के अंदर लगे 6 पंखे टूट गए, वहीं सीसीटीवी कैमरे भी क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

हालांकि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है, लेकिन दुकान संचालक को भारी आर्थिक नुकसान पहुंचा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक तेज तूफान के कारण कई जगह पेड़ और बिजली तार भी प्रभावित हुए हैं।

Leave a Comment