Buy Advt. Space

गरियाबंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4.50 लाख के हीरों के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

By

महेश प्रजापति रायपुर गरियाबंद। जिले में अवैध हीरा कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गरियाबंद पुलिस ने तीन हीरा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 4 लाख 50 हजार रुपये कीमत के 09 नग छोटे-बड़े चमकीले बहुमूल्य खनिज पदार्थ (हीरे) बरामद किए गए हैं।

ग्राहकों की तलाश में थे आरोपी

पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग बहुमूल्य हीरे अपने पास रखकर ग्राहकों की तलाश कर रहे हैं। सूचना के आधार पर थाना मैनपुर पुलिस एवं स्पेशल टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ा।

ये आरोपी हुए गिरफ्तार

पुलिस ने मामले में भानुमति यादव (38 वर्ष) निवासी मोहंदा थाना मैनपुर, कुशल नेताम (25 वर्ष) निवासी पीपल कन्हार थाना पीपरछेड़ी और अर्जुन पाण्डे (51 वर्ष) निवासी बेगरपारा थाना मैनपुर को गिरफ्तार किया है।

09 नग हीरे जब्त

आरोपियों के कब्जे से 09 नग छोटे-बड़े चमकीले बहुमूल्य खनिज पदार्थ जब्त किए गए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 4.50 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस कर रही पूछताछ

फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि हीरे कहां से लाए गए थे और किन लोगों को बेचने की तैयारी थी।

Leave a Comment