Buy Advt. Space

सरेराह युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, 80 प्रतिशत झुलसा, हालत गंभीर

By

महेश प्रजापति बिलासपुर। जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने सरेराह खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह की कोशिश की। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।

पेट्रोल पंप से लाया था पेट्रोल

जानकारी के अनुसार, घटना से जुड़े दो सीसीटीवी फुटेज सामने आए हैं। पहले फुटेज में युवक एक पेट्रोल पंप से डिब्बे में पेट्रोल भरवाते हुए नजर आ रहा है।

सड़क पर लगाई खुद को आग

दूसरे फुटेज में युवक अपनी बाइक रोककर खुद पर पेट्रोल छिड़कता है और आग लगा लेता है। आग लगते ही वह दर्द से तड़पते हुए सड़क पर गिर पड़ा।

लोगों ने बचाई जान

मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत दौड़कर युवक के शरीर पर लगी आग बुझाई, जिससे उसकी जान बचाई जा सकी। हालांकि, तब तक युवक बुरी तरह झुलस चुका था।

80 प्रतिशत झुलसा, हालत गंभीर

घटना में युवक करीब 80 प्रतिशत तक झुलस गया है। उसे गंभीर हालत में तत्काल सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

युवक की पहचान हुई

घायल युवक की पहचान मनजीत जायसवाल के रूप में हुई है, जो पौसरी गांव का निवासी बताया जा रहा है। घटना बिल्हा थाना क्षेत्र की है।

जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आत्मदाह के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Leave a Comment