बिलासपुर/खैरागढ़। छत्तीसगढ़ के Bilaspur जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां चलती ट्रेन से 14 वर्षीय नाबालिग लड़की को धक्का देकर हत्या कर दी गई। मामले में मुख्य आरोपी प्रेमी समेत तीन लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
जानकारी के अनुसार, मृतिका खैरागढ़ की रहने वाली थी और अपने मामा की शादी में शामिल होने आई थी। 28 मार्च की रात वह अचानक लापता हो गई थी, जिसके बाद परिजनों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
इसी बीच मस्तूरी क्षेत्र में रेलवे ट्रैक के पास एक अज्ञात लड़की का शव मिला था। पुलिस द्वारा सोशल मीडिया के जरिए पहचान कराए जाने पर मृतिका की पहचान देविका वर्मा के रूप में हुई।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि देविका अपने बॉयफ्रेंड और उसके दो साथियों के साथ ट्रेन में सफर कर रही थी। यात्रा के दौरान दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपी ने गुस्से में आकर उसे चलती ट्रेन से नीचे धक्का दे दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी युवक और उसके साथियों को हिरासत में ले लिया है। अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों से पूछताछ जारी है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
चलती ट्रेन से नाबालिग को धक्का, प्रेमी समेत तीन हिरासत में








