Buy Advt. Space

बरगी डेम हादसा: मां-बेटे की तस्वीर ने सबको झकझोरा, ममता अमर

By

जबलपुर बरगी डेम। यहां हुए दर्दनाक क्रूज हादसे के बाद सामने आई एक तस्वीर ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। बताया जा रहा है कि हादसे के करीब 15 घंटे बाद मिली इस तस्वीर में एक मां अपने बेटे को सीने से लगाए नजर आ रही है।

जानकारी के अनुसार, क्रूज डूबने के दौरान भी मां ने विपरीत परिस्थितियों में अपने बेटे का साथ नहीं छोड़ा। हालांकि, इस हादसे में मां और बेटे दोनों की जान नहीं बच सकी, लेकिन यह तस्वीर मां के अटूट प्रेम और त्याग को बयां करती है।

घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। सोशल मीडिया पर भी यह तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जिसे देखकर लोग भावुक हो रहे हैं और मां की ममता को नमन कर रहे हैं।

यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि मां का प्यार हर परिस्थिति में सबसे बड़ा और अनमोल होता है।

Leave a Comment