Buy Advt. Space

छत्तीसगढ़ में दो दर्दनाक घटनाएं: बाइक चलाते युवक को आया अटैक, राजधानी में 12वीं की छात्रा ने गंवाई जान

By



छत्तीसगढ़ में हार्ट अटैक से अचानक मौत के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। हैरानी की बात यह है कि अब 20 वर्ष से कम उम्र के युवाओं और स्कूली बच्चों में भी यह खतरा तेजी से बढ़ रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि कम उम्र में डायबिटीज, हृदय रोग और मेटाबॉलिज्म से जुड़ी बीमारियां इसका बड़ा कारण हैं।

रायपुर: 12वीं की छात्रा की अटैक से मौत
राजधानी रायपुर के राजातालाब स्थित आत्मानंद पुजारी स्कूल की 12वीं कक्षा की एक छात्रा की हार्ट अटैक से मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, छात्रा गुरुवार को स्कूल नहीं आई थी और तबीयत बिगड़ने के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना की खबर मिलते ही स्कूल में गम का माहौल छा गया, शिक्षक और छात्र गहरे शोक में हैं।

सरगुजा: बाइक चला रहे युवक की मौके पर मौत
सरगुजा में भी हार्ट अटैक से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। रिंग रोड स्थित मंजूषा एकेडमी के सामने बाइक चला रहे सीरिल तिर्की (माली, विषभ हाउस) को चलते-चलते अचानक अटैक आया। बाइक अनियंत्रित होकर रुक गई और युवक मौके पर ही गिर पड़ा। आसपास के लोग मदद के लिए पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। पूरी घटना पास की एक दुकान के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों की चेतावनी
चिकित्सकों का कहना है कि अचानक सीने में दर्द, पसीना आना, सांस लेने में तकलीफ, चक्कर आना और थकान जैसे लक्षणों को हल्के में न लें। समय रहते जांच और इलाज से कई जिंदगियां बचाई जा सकती हैं।

Leave a Comment