Buy Advt. Space

CG CRIME : रिश्तेदार ने डेढ़ साल की मासूम को बनाया हवस का शिकार, इस हालत में मिली बच्ची

By

जशपुर, छत्तीसगढ़।
छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से मानवता को शर्मसार करने वाला दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसने न सिर्फ क्षेत्र बल्कि पूरे राज्य को झकझोर कर रख दिया है। बगीचा थाना क्षेत्र में एक 50 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी ही डेढ़ साल की मासूम रिश्तेदार के साथ दुष्कर्म जैसा घिनौना अपराध किया है। यह घटना समाज के उस कड़वे सच को उजागर करती है, जहां मासूम बच्चियों की सुरक्षा अब घर-परिवार तक में खतरे में नजर आ रही है।

घटना का विवरण:

जानकारी के अनुसार, बच्ची को उसके पिता ने चंद मिनटों के लिए अपने ही रिश्तेदार की गोद में देकर शौच के लिए चला गया था। यह सोचकर कि कोई खतरा नहीं है, उसने अपनों पर भरोसा किया — पर यह भरोसा मासूमियत के खून से लथपथ होकर टूटा। कुछ ही देर बाद जब बच्ची की चीखने की आवाज आई तो पिता भागकर बाहर तो आरोपी बच्ची से दुष्कर्म कर मौके से फरार हो गया था।

बच्ची के पिता ने देखा कि बच्ची के गुप्तांग से खून निकल रहा था, तब बच्ची को लेकर बगीचा थाना पहुंचे और मामले की शिकायत की। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। फिलहाल, पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

Leave a Comment