Buy Advt. Space

“साढे 6 महीने का 900 ग्राम का जन्मे बच्चा SNCU दुर्ग में मिला नया जीवन

By



दुर्ग ! ग्राम सेलुद विकासखंड पाटन के बच्चे का जन्म सामान्य प्रसव द्वारा हुआ था । CHC उतई में जन्म के तुंरत बाद इसे दुर्ग जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया । दुर्ग आते ही बच्चे का ट्रीटमेंट चालू किया गया। बच्चे को साँस लेने में बहुत ज्यादा तकलीफ थी। फेफड़े बहुत कमजोर थे। खून की जरूरी जांचे कराया गया उसके अनुरूप उनका ईलाज किया गया। धीरे- धीरे बच्चे के स्थिति में सुधार हो गया। बच्चे के माता- पिता शुरुआत में उम्मीद छोड़ चुके थे डॉक्टर एवम स्टाफ की टीम ने उम्मीद बढ़ाई ।




बच्चे को Ventilator में रखकर ईलाज चालू किया। एवम आज बच्चा ठीक हो गया है जिसमे डॉ. आर के मल्होत्रा की निगरानी में ईलाज चला, अन्य शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ सीमा जैन का भी योगदान रहा चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशीष, डॉ. इंदु, डॉ. विदुषी, डॉ नवीन एवम समस्त स्टाफ नर्सस, आया बाई एक्यू सिस्टर इंचार्ज भी थे।

Leave a Comment