Buy Advt. Space

बूथ सशक्तिकरण को लेकर ब्लॉक कांग्रेस की बैठक संपन्न, संगठन मजबूती पर हुआ मंथन

By

रिसाली।प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश एवं जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर के मार्गदर्शन में, पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के मार्गदर्शन तथा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी क्रमांक-6 रिसाली के अध्यक्ष दिनेश पटेल के नेतृत्व में रविवार को सियान सदन, कृष्णा टॉकीज रोड, रिसाली में मंडल अध्यक्षों, सेक्टर अध्यक्षों एवं ब्लॉक कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में बूथ सशक्तिकरण अभियान के 10 प्रमुख बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश पटेल ने कहा कि कांग्रेस की ताकत उसके बूथ स्तर के कार्यकर्ता हैं। उन्होंने सभी मंडल एवं सेक्टर अध्यक्षों से संगठन की रीति-नीति को घर-घर तक पहुंचाने और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी सक्रियता से कार्य करने का आह्वान किया।

बैठक में ब्लॉक कार्यकारिणी के राजेश साहू, प्रदीप चटर्जी, अशोक कुमार सिन्हा, किरण नायडू, भव्य सेन, आशा सेन, विनय गजपाल, राहिल खान, नंदू गुप्ता, आर.एस. चंद्राकर, भिखम प्रसाद, उत्तम कुमार मेहर, समशेर भारती, संतू दास मानिकपुरी, मो. निजाम, राम कुमार यादव, राजकुमार देशमुख, अब्दुल गफ्फार, रंजीता बंजारे, दीपक तिवारी, प्रमोद चौधरी, बिरेन्द्र पाल, सी.पी. देशलहरे, अर्जुन शांडिल्य, पोषण चतुर्वेदी, प्रियंका गौतम, जामुन साहू, सीमा लादेर, सोना प्रसाद, जयंती महानंद, हेमिन चतुर्देवी, सरिता पाण्डेय, केकती देशमुख, शबनम बेगम, अन्नपूर्णा साहू, लोकुमल होतवानी, टीटू अमृत पाल सहित ब्लॉक कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Comment