AAP नेता मिथलेश साहू के नेतृत्व में उग्र प्रदर्शन, मौके पर ही करनी पड़ी कार्रवाई
रायपुर।गुढ़ियारी के गोकुल नगर गली नंबर 02 में खुले पड़े खतरनाक ट्रांसफार्मर को लेकर आम आदमी पार्टी द्वारा दिए गए 48 घंटे के अल्टीमेटम के समाप्त होते ही आज पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने गुढ़ियारी बिजली दफ्तर का जोरदार घेराव किया।
प्रदेश उपाध्यक्ष (सोशल मीडिया) एवं छाया पार्षद मिथलेश साहू के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन के बाद बिजली विभाग को तुरंत कार्रवाई करनी पड़ी और मौके पर ही खुले पड़े ट्रांसफार्मर बॉक्स को बंद कराया गया।
महीनों से बना था हादसे का खतरा
गोकुल नगर की घनी आबादी वाली गली में बिना फेंसिंग और खुले बॉक्स वाला ट्रांसफार्मर लंबे समय से लोगों के लिए खतरा बना हुआ था। स्थानीय लोगों का कहना था कि आसपास छोटे बच्चे खेलते हैं और कभी भी बड़ा हादसा हो सकता था।
AAP नेताओं ने आरोप लगाया कि बार-बार शिकायतों के बावजूद बिजली विभाग और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने इस गंभीर समस्या को नजरअंदाज किया।
“क्या हादसे के बाद जागेगा प्रशासन?” – मिथलेश साहू
घेराव के दौरान मिथलेश साहू ने अधिकारियों को आड़े हाथों लेते हुए कहा
“इस गरीब मोहल्ले में विधायक और अधिकारियों के बच्चे नहीं खेलते, यहां आम जनता के मासूम बच्चे रहते हैं। अगर कोई हादसा हो जाता, तो उसकी जिम्मेदारी कौन लेता?”
उन्होंने कहा कि विभाग की लापरवाही से लोगों की जान खतरे में डाली जा रही थी।
AAP ने रखीं तीन प्रमुख मांगें
प्रदर्शन के दौरान पार्टी नेताओं ने मुख्य कार्यपालन अभियंता के सामने तीन प्रमुख मांगें रखीं
• क्षेत्र के सभी खतरनाक ट्रांसफार्मरों की तत्काल फेंसिंग की जाए।
• शिकायत नंबरों पर तुरंत रिस्पॉन्स सुनिश्चित किया जाए।
• भीषण गर्मी में अघोषित बिजली कटौती बंद की जाए।
मुख्य कार्यपालन अभियंता ने विभाग की गलती स्वीकार करते हुए जल्द कार्रवाई का भरोसा दिया।
कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद
आंदोलन में प्रदेश सचिव अनुषा जोसेफ, सुरेंद्र बिसेन, शिव कुमार शर्मा, यूथ विंग प्रदेश अध्यक्ष इमरान खान, आर.एस. ठाकुर, स्वाति तिवारी, अजीम खान, नवनीत नंदे, श्याम शर्मा, अनुराधा शुक्ला, डॉ. विजय देवांगन, प्रशांत किशोर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।








