Buy Advt. Space

ईंटे भट्ठे से किताब तक: वेद ने 94.66% लाकर रचा कमाल

By

सक्ती। जिले के चंद्रपुर स्थित एकलव्य गुरुकुल हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्र वेद प्रजापति ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में 94.66% अंक हासिल कर प्रथम श्रेणी में सफलता प्राप्त की है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, समाज और जिले में खुशी का माहौल है।

मेहनत और संघर्ष से पाई सफलता

वेद प्रजापति एक मध्यमवर्गीय परिवार से आते हैं। उनके पिता ओमप्रकाश प्रजापति ईंट भट्ठे में काम करते हैं। वेद ने पढ़ाई के साथ-साथ अपने पिता के काम में भी सहयोग किया और कड़ी मेहनत के दम पर यह सफलता हासिल की।

परिवार और जिले का नाम किया रोशन

छात्र की इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे प्रजापति समाज और सक्ती जिले का नाम रोशन हुआ है।

पुलिस बनकर करना चाहते हैं देश सेवा

वेद प्रजापति ने बताया कि उनका सपना आगे चलकर पुलिस में भर्ती होकर देश सेवा करना है। उनकी इस सफलता पर दादा रामविशाल प्रजापति, पिता ओमप्रकाश प्रजापति और स्कूल के प्राचार्य राज मानिकपुरी ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Comment