Buy Advt. Space

युवक की लाश मिलने से गांव में सनसनी।

By

खैरागढ़ l ब्लॉक मुख्यालय से लगभग 25 किलोमीटर दूर ग्राम कोपेनवागांव में एक अधेड़ युवक की लाश मिलने से गांव में सनसनी फैल गई।ग्रामीणों के अनुसार मृतक शेष नारायण वर्मा बताया जा रहा है।ग्रामीणों ने बताया कि बीती रात 7:00 बजे करीब घर से बाहर निकला था उसके बाद मौसम खराब होने की कारण वह घर नही लौटा। तेज बारिश लाईट बंद होने के चलते घर वाले भी ध्यान नहीं दिए। आज सुबह शेष के घर वालो को सुबह 7.00 बजे पड़ोसी ने बताई की शेष गेट के पास सोया हुआ है। तभी घर वालो ने देखा और ग्रामीणों को बताया । ग्रामीणों ने मोहारा पुलिस को सूचित किया पुलिस ने मौक़े पर पहुंच कर पड़ताल की। घटना से ग्रामीण सहमे हुये हैं। पोस्टमार्टम के उपरांत शव परिजनों को सौंपा पुलिस मामले की जांच में जुटी है फिलहाल कोई बयान पुलिस द्वारा नहीं दिया गया है।

Leave a Comment