रवि गहने जालबांधा/बफरा। ग्राम बफरा में खेतों के बीच झुके हुए बिजली पोल को लेकर आगाज़ न्यूज़ द्वारा खबर प्रमुखता से प्रसारित की गई थी। खबर के बाद बिजली विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए झुके हुए पोल को दुरुस्त कर कार्य पूरा कर दिया है।
बिजली पोल के झुके होने से खेतों में काम करने वाले किसान और मजदूर हादसे की आशंका के बीच काम कर रहे थे। पोल के ठीक होने के बाद अब ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
ग्रामीणों ने बिजली विभाग द्वारा समस्या का समाधान किए जाने पर सराहना व्यक्त की है। वहीं, आसपास के खेत मालिकों में भी खुशी का माहौल है।
आगाज़ न्यूज़ की खबर का असर समस्या सामने आई, विभाग ने समाधान किया।
आगाज़ न्यूज़ की खबर का असर: बफरा में झुके बिजली पोल दुरुस्त, ग्रामीणों को मिली राहत








