Buy Advt. Space

मोहदी चौक के पास आकाशीय बिजली का कहर, 23 वर्षीय युवक की मौत

By

रवि गहने राजनांदगांव/मोहदी। राजनांदगांव/मोहदी। मोहदी चौक के पास जोगीगुफा खार में शुक्रवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक घायल बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार मोहदी निवासी गजराज साहू पिता श्री गजवा साहू (23 वर्ष) अपने साथी के साथ खेत देखने जोगीगुफा खार गया था। इसी दौरान बारिश होने लगी, जिसके चलते दोनों युवक एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए। अचानक पेड़ के ऊपर आकाशीय बिजली गिरने से दोनों इसकी चपेट में आ गए।

घटना में गजराज साहू की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक घायल हो गया। घायल युवक का उपचार जारी बताया जा रहा है।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Comment