Buy Advt. Space

22 अप्रैल को दंतेवाड़ा दौरे पर आएंगे सचिन तेंदुलकर, बच्चों संग खेलेंगे क्रिकेट

By

ब्यूरो महेश प्रजापति रायपुर। क्रिकेट के महान खिलाड़ी जल्द ही सपरिवार छत्तीसगढ़ दौरे पर आने वाले हैं। वे 22 अप्रैल को दंतेवाड़ा प्रवास पर रहेंगे, जिसे लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं।

छिंदनार गांव में कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा

जानकारी के अनुसार, सचिन तेंदुलकर अबूझमाड़ से सटे इंद्रावती नदी के तटीय क्षेत्र में स्थित ग्राम छिंदनार पहुंचेंगे। यहां वे विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे और स्थानीय लोगों से मुलाकात करेंगे।

बच्चों के साथ खेलेंगे क्रिकेट

दौरे के दौरान सचिन बच्चों के साथ क्रिकेट खेलते नजर आएंगे। इस खास मौके पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे।

नक्सल प्रभावित क्षेत्र में खेल को बढ़ावा

तेंदुलकर फाउंडेशन द्वारा छिंदनार में ग्रामीण खेलों को बढ़ावा देने और बच्चों को प्रशिक्षित करने की पहल उस समय शुरू की गई थी, जब यह इलाका नक्सल समस्या से प्रभावित था। अब क्षेत्र के नक्सल मुक्त होने के बाद सचिन खुद यहां पहुंचकर बच्चों से संवाद करेंगे।

हाल ही में टीम ने किया था दौरा

गौरतलब है कि हाल ही में सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन की टीम दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आई थी। इस दौरान उन्होंने जन स्वास्थ्य सहयोग (गनियारी) संस्था का निरीक्षण किया।

ATR और गनियारी केंद्र का किया निरीक्षण

टीम ने पहले दिन मुंगेली स्थित के सुदूर वनांचल ग्राम बम्हनी में पहुंचकर शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। वहीं दूसरे दिन डॉ. अंजली तेंदुलकर और सारा तेंदुलकर ने बिलासपुर में गनियारी जन स्वास्थ्य केंद्र का दौरा किया।

स्थानीय बच्चों से करेंगे संवाद

दंतेवाड़ा दौरे के दौरान सचिन तेंदुलकर स्थानीय बच्चों से संवाद करेंगे और उन्हें खेल के प्रति प्रेरित करेंगे। उनके इस दौरे को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।

Leave a Comment