Buy Advt. Space

BJYM भिलाई ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती पर किया माल्यार्पण, आदर्शों को दोहराया

By

भिलाई। भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) भिलाई द्वारा भारत रत्न की 135वीं जयंती के अवसर पर श्रद्धा और सम्मान के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भाजयुमो जिला अध्यक्ष सौरभ जायसवाल के नेतृत्व में किया गया।

प्रतिमा पर माल्यार्पण और संकल्प
कैंप मंडल के वार्ड क्रमांक 30, प्रगति नगर (राम जानकी मंदिर, सुभाष चौक) में स्थापित बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब के मूल मंत्र “शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो” को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

वक्ताओं ने बताया प्रेरणादायी व्यक्तित्व
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि डॉ. आंबेडकर का जीवन करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा है। उनके द्वारा रचित संविधान ने देश को एकता और समानता के सूत्र में बांधा है। सामाजिक समरसता और न्याय के उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सहभागिता
इस अवसर पर आदित्य पिपरे, आकाश ठाकुर, अमित मिश्रा, शिरीष अग्रवाल, त्रिलोचन सिंह, विजय सिंह, विनय सेन, लाहौरी प्रसाद, खगेश कोसरिया, मनोज तिवारी, तरुण सिंह सहित अनेक पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment