Buy Advt. Space

दुर्ग ग्रामीण विधायक के बेटे ने जन्मदिन पर किया रक्तदान, पहली बार किया रक्तदान

By

दुर्ग। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त श्री ललित चंद्राकर के सुपुत्र नमन चंद्राकर (20 वर्ष) ने अपने जन्मदिन के अवसर पर जिला चिकित्सालय दुर्ग के ब्लड बैंक में पहली बार रक्तदान कर सामाजिक जिम्मेदारी की मिसाल पेश की।

नमन चंद्राकर ने 20 वर्ष की उम्र में पहली बार रक्तदान किया। इस अवसर पर ब्लड बैंक के स्टाफ हिमांशु चंद्राकर ने 17वीं बार रक्तदान किया। दोनों रक्तदाताओं के इस योगदान की अस्पताल प्रबंधन एवं ब्लड बैंक स्टाफ ने सराहना की।

रक्तदान के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज दानी, सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक डॉ. आशीषन कुमार मिंज, डॉ. संत राम चुरेंद्र, अस्पताल सलाहकार डॉ. ओमप्रकाश वर्मा, डॉ. लियामन चौधरी, नर्सिंग ऑफिसर सती गुप्ता, तरूणा रावत, काउंसलर टी.एस. एंथोनी, लेखापाल शेखर, लैब टेक्नोलॉजिस्ट रोशन सिंह, सीनियर लैब टेक्नीशियन रमेश पाल, इंद्रजीत चंद्राकर, लैब सुपरवाइजर रूपेश सर्पे, लैब टेक्नीशियन महेंद्र चंद्राकर, तीरथ यादव, भूपेश दिल्लीवार, तरुण, सूरज कुर्रे, माला एवं महेंद्र साहू सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

अस्पताल प्रबंधन ने रक्तदान करने वाले दोनों रक्तदाताओं की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवन बचाने वाला महत्वपूर्ण योगदान है। युवाओं को भी नियमित रूप से रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए।

Leave a Comment