Buy Advt. Space

ताराचंद देवांगन, देवानंद सोनवानी गांजा केस में गिरफ्तार, लाखों का माल जप्त

By

दुर्ग । जिले के जामगांव आर थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम बटरेल के राजा तालाब के पास गांजा बिक्री की जा रही है, जिस पर त्वरित रेड कार्रवाई की गई।

मौके से आरोपी ताराचंद देवांगन के कब्जे से 2.500 किलोग्राम गांजा और ₹1,300 नगद बरामद किया गया। पूछताछ में सप्लायर देवानंद सोनवानी का नाम सामने आया, जिसे भी गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। कुल जप्त सामग्री की कीमत ₹1,26,300 बताई गई है।

दुर्ग पुलिस ने आम जनता से नशे के खिलाफ सूचना देने की अपील की है।

Leave a Comment