रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत अप्रैल 2026 के लिए केरोसिन का कोटा जारी कर दिया है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा जिलों को कुल 528 किलोलीटर केरोसिन आवंटित किया गया है, जिसे उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से हितग्राहियों तक पहुंचाया जाएगा।
पात्र हितग्राहियों को मिलेगा लाभ
विभाग के निर्देशानुसार, इस योजना का लाभ अंत्योदय और प्राथमिकता श्रेणी के सभी राशनकार्ड धारकों को मिलेगा।
क्षेत्र के अनुसार तय मात्रा
- शहरी क्षेत्र: प्रति राशनकार्ड अधिकतम 1 लीटर केरोसिन
- ग्रामीण क्षेत्र: प्रति राशनकार्ड अधिकतम 2 लीटर केरोसिन
जिलों को मिला अलग-अलग कोटा
जारी आंकड़ों के अनुसार, सबसे अधिक केरोसिन का आवंटन जिले को 36 किलोलीटर किया गया है।
वहीं दुर्ग, रायपुर, बस्तर, कांकेर, जांजगीर-चांपा, कोरबा, बलौदाबाजार-भाटापारा, महासमुंद और जशपुर को 24-24 किलोलीटर आवंटित किया गया है।
अन्य जिलों को 12-12 किलोलीटर केरोसिन दिया गया है।
समय-सीमा में वितरण के निर्देश
राज्य सरकार ने सभी जिला कलेक्टरों को निर्देश दिए हैं कि 30 अप्रैल 2026 तक केरोसिन का वितरण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही जहां मांग कम है, वहां से स्टॉक को जरूरतमंद क्षेत्रों में पुनः आवंटित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
इस फैसले से राज्य के हजारों राशनकार्ड धारकों को राहत मिलने की उम्मीद है।








