रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। जिला रोजगार कार्यालय द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा, जिसमें विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी।
इस जॉब फेयर में निजी क्षेत्र की कंपनी Vodafone Idea Limited द्वारा अर्बन प्रमोटर के 100 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए महिला और पुरुष दोनों आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 10,000 से 20,000 रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा।
इसके अलावा पेस्ट कंट्रोल टेक्नीशियन के 5 पदों पर भी भर्ती की जाएगी, जिसके लिए न्यूनतम योग्यता 8वीं पास निर्धारित की गई है। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 10,000 से 14,000 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा।
इच्छुक अभ्यर्थी अपने बायोडाटा, आधार कार्ड और शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की छायाप्रति के साथ निर्धारित समय पर कैंप में पहुंच सकते हैं। साथ ही भाग लेने के लिए e-Rojgar Portal पर पंजीयन अनिवार्य किया गया है।
यह प्लेसमेंट कैंप प्रदेश के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।
बेरोजगार युवाओं के लिए मौका, 23 मार्च को प्लेसमेंट कैंप में 100 पदों पर भर्ती








