Buy Advt. Space

नेवई दुर्ग रोड पर भीषण टक्कर, स्कॉर्पियो-कार क्षतिग्रस्त,चमत्कारिक से सभी सुरक्षित

By

नेवई। नेवई-दुर्ग मुख्य मार्ग पर आज एक स्कॉर्पियो और कार के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि स्कॉर्पियो वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, वहीं दूसरी कार को भी नुकसान पहुंचा है।



हैरान करने वाली बात यह रही कि भीषण हादसे के बावजूद दोनों वाहनों में सवार सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं। किसी को भी गंभीर या मामूली चोट तक नहीं आई, जिससे मौके पर मौजूद लोग राहत की सांस लेते नजर आए।



घटना के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल रहा, हालांकि स्थानीय लोगों की मदद से यातायात को जल्द ही सामान्य कर दिया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह एक बड़ा हादसा हो सकता था, लेकिन ईश्वर की कृपा से सभी की जान बच गई।

Leave a Comment