Buy Advt. Space

प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, प्रेमिका के परिजनों ने दी वारदात को अंजाम

By
Last updated:

दुर्ग। भिलाई के खुर्सीपार क्षेत्र में प्रेम प्रसंग के चलते एक दर्दनाक वारदात सामने आई है। यहाँ 24 वर्षीय युवक धीरज सरोज की हत्या उसकी प्रेमिका के परिवार ने कर दी। बताया जा रहा है कि युवती खुशी ने धीरज को अपने घर बुलाया था। बातचीत के दौरान अचानक उसका भाई सिद्धार्थ वहां पहुंच गया और धीरज पर हमला कर दिया।



हमले में युवती के परिजन सूरज और अरुण भी शामिल हो गए। तीनों ने मिलकर धीरज की पिटाई की और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

घटना खुर्सीपार केनाल रोड स्थित मांझी चौक की है। मृतक धीरज सरोज और युवती खुशी एक ही मोहल्ले में रहते थे और दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। परिजनों को यह रिश्ता मंजूर नहीं था और दोनों परिवारों के बीच पहले से विवाद चल रहा था।

घटना के वक्त धीरज की मां भी बेटी के घर तक पीछे गई थीं, लेकिन आरोपियों ने दरवाजा बंद कर दिया और अंदर ही धीरज की बेरहमी से हत्या कर दी। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे, तब तक धीरज की मौत हो चुकी थी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चारों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Leave a Comment