Buy Advt. Space

बालोद ठेमा बुजुर्ग: किसानों को जैविक खेती का प्रशिक्षण मिला

By


ब्यूरो अंकित टाटिया बालोद। दिनांक 16 सितम्बर 2025 को ग्राम ठेमा बुजुर्ग के मां दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण में कृषि विभाग द्वारा जैविक खेती योजना अंतर्गत प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कृषि विभाग बालोद के सहायक संचालक श्री सुर्यनारायण ताम्रकार, कृषि विज्ञान केंद्र अरौद से वैज्ञानिक श्री सचिन वर्मा, वैज्ञानिक डॉ. दीपशिखा चंद्राकर, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री पवन कुमार यदु, कृषि विकास अधिकारी श्रीमती प्रमिला ठाकुर, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी डौंडी श्री चुम्मन लाल हिरवानी, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी कुसुमकसा श्री चेतन लाल भूआर्य, कृषि विस्तार अधिकारी चिखलकसा श्री डिकेंद्र वर्मा, उपसरपंच श्री चैन सिंग मंडावी तथा क्षेत्र के किसान बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

प्रशिक्षण के दौरान के.वी.के. अरौद से आए वैज्ञानिकों ने किसानों को जैविक खेती के महत्व और उसके लाभों के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही बीजामृत, जीवामृत, नीमास्त्र और ब्रह्मास्त्र जैसी प्राकृतिक दवाइयां घर पर बनाने की विधि भी सिखाई गई।

इस प्रशिक्षण से किसानों को रासायनिक खेती की जगह जैविक पद्धति अपनाकर कम लागत में बेहतर उत्पादन प्राप्त करने की दिशा में मार्गदर्शन मिला।

Leave a Comment